शादी और उससे जुड़ी परंपराएं हर जगह होती हैं फिर चाहे वह इंडिया हो या अमेरिका। इन परंपराओं को मानते भी सभी हैं। कुछ परंपराएं अजीबोगरीब होती हैं और इनको मानने के रीजन भी अलग होते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।जिन्हें अमेरिकी पूरी शिद्दत से निभाते हैं। शादी के पहले वेडिंग ड्रेस में नहीं देखते ब्राइड को...
अमेरिका में ऐसा मानते हैं कि शादी के पहले ब्राइड को बेडिंग ड्रेस में देखना अनलकी होता है। अगर कोई लड़का शादी के पहले अपनी दुल्हन को देख लेता है तो उसकी मेरिड लाइफ अच्छी नहीं रहती। ये ट्रेडिशन कब और कहां से आया ये तो अमेरिकी भी नहीं जानते लेकिन उसे फॉलो करते हैं।
पर जानिए अन्य परंपराओं के बारे में...
उधार लेकर पहनती है अंडरगारमेंट्स
शादी में ब्राइड को नीला, कुछ नया और कुछ पुराना पहनना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है इससे गुड लक आता है। पुराना पास्ट को रिप्रजेंट करता है नया, नई लाइफ को। ब्राइड को महिलाओं से कुछ पुराने अंडरगारमेंट उधार लेकर भी पहनने होते हैं। ऐसा माना जाता है इससे बच्चे जल्दी पैदा होते हैं। नीला पहनना अच्छा लक लेकर आता है।
दुल्हन को गोद में उठाकर चलना है जरूरी
अमेरिका में दुल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर चलता है। ऐसा माना जाता है बुरी आत्माएं नीचे लेटकर इंतजार करती हैं। अगर लड़का लड़खड़ाता या फिसलता है तो शादी अनलकी मानी जाती है और अगर वही आराम से निकल जाता है तो शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहती है।
कार के बम्पर पर बांधते हैं ब्राइड के शूज
शादी के बाद जब लड़का दुल्हन को घर ले जाता है तो उसका पिता दुल्हन के जूते भी दुल्हे को देते हैं, जो दूल्हा गाड़ी के बम्पर पर बांध देता है। इसका मतलब होता है कि लड़की पर अब दूल्हे का पूरा हक हो चुका है और लड़की अब दूल्हे के घर से भाग नहीं सकती।
वाइन के ग्लास पर चलना
अगर आप किसी यहूदी वेडिंग में शरीक हो रहे हैं तो यहां के कपल आपको वाइन ग्लास पर चलते नजर आएंगे यहां ऐसा माना जाता है कि कांच के टूटने से शादी लकी होती है। वही एक मान्यता ये भी है कि कांच टूटने का मतलब है कि शादी का अनाउंसमेंट करना है।
दुल्हन पहनेगी व्हाइट
अमेरिकी दुल्हनें हमेशा व्हाइट गाउन में ही नजर आती हैं। यह परंपरा बन चुकी है। दरअसल यह ट्रेडिशन 1840 में क्वीन विक्टोरिया की शादी से शुरू हुआ। उन्होंने शादी में व्हाइट गाउन ड्रेस पहनी थी। यह व्हाइट सिल्क सेटिन की ड्रेस थी। तब से यह ब्राइड के लिए फैशन स्टेटमेंट बन गया और अमेरिकी दुल्हनें व्हाइट गाउन पहनने लगी।

0 comments:
Post a Comment