लखनऊ। सोमवार से चल रहे घमासान ने एक नया मोड ले लिया है। अखिलेश के समर्थन में अपना हाथ काटकर कार्यकर्ताओं ने खून से इस्तीफा लिख डाला है। वहीं छात्रसभा के पदाधिकारियों ने टावर पर चढ़कर हंगामा किया।
शनिवार को समाजवादी पार्टी की युवा विंग के पदाधिकारियों ने लखनऊ की सड़कों पर जमकर हंगामा किया था। सपा की यूथ विंग्स के अध्यक्षों ने मांग की थी कि अखिलेश के अध्यक्ष पद के साथ उनका सम्मान वापस किया जाए वरना पदाधिकारी इस्तीफा दे देंगे। इस हंगामे के दौरान अखिलेश समर्थकों ने मुलायम सिंह के खिलाफ नारे लगाए थे। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद तीन एमएलसी सहित सात बड़े नेताओं को आज सोमवार को शिवपाल यादव ने पार्टी से निकाल दिया।
पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं के इस्तीफे की झड़ी लग गई और ये सिलसिला शाम तक जारी रहा। पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं के इस्तीफे की झड़ी लग गई और ये सिलसिला शाम तक जारी रहा। पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया।

0 comments:
Post a Comment