कानपुर। सूत्रों के अनुसार- केंद्रीय शहरी विकास आवास और सूचना प्रसारण मंत्री एम वेकैंया नायडू ने आज कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलकर काम करें तो उत्तर प्रदेश का भरपूर विकास होगा। अगर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार आपस में मिलकर टीम इंडिया के रूप में काम करेंगे तो समूचे उत्तर प्रदेश का विकास होगा और यहां की जनता भी प्रसन्न होगी। नायडू ने कहा कि मोदी सरकार सभी प्रदेशों का विकास चाहती है क्योंकि जब तक प्रदेश विकसित नहीं होंगे तब तक देश कैसे विकसित होगा। इसलिये सभी राज्य केंद्र के साथ मिलकर चले और अपने प्रदेश के साथ देश का विकास भी करें।
केंद्रीय मंत्री वेकैंया नायडू आज कानपुर मेट्रो के उद्घाटन के अवसर पर कानपुर आये थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पालिका ग्राउंड में समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनो के कार्यकर्ता मौजूद थे और दोनों में मेट्रो का श्रेय लेने के लिये सभास्थल पर जमकर नारेबाजी की।

0 comments:
Post a Comment