a

MOVIES

आलोक नाथ के बेटे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

नई दिल्ली। अभिनेता और ‘संस्कारी बाबूजी’ के नाम से लोकप्रिय आलोक नाथ के बेटे पर मुंबई के उपनगर में कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के बेटे शिवांग नाथ के साथ उनके तीन दोस्त थे, जिसमें से दो महिला दोस्त थी। वे कल रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे।



बता दें कि उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने शिवांग से जब गाडी रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और उपनगर बांद्रा के सीवी रोड़ पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। बताया गया है कि जब शिवांग को पकड़ा गया, तब वो नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि उनकी महिला दोस्तों ने पुलिस से ये कहकर उलझने का प्रयास किया, कि वे लोग कार चला रही थीं।

About Eticketbuy

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.