a

BOLLYWOOD

दीपिका हुईं प्रेग्नेंटने, जल्द बनेंगी मां


मुंबई (17 जनवरी): मशहूर कलाकार दीपिका जल्द मां बनने वाली हैं। दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा
कि वो फिलहाल प्रेगनेंट हैं और जल्द मां बनने वाली है। हालांकि पहले दीपिका सिंह और उनके पति डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब दीपिका ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
हाल ही में दीपिका ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं हॉलीडे पर बाहर गई थी, लेकिन वहां मैं बीमार हो गई। वापस आकर जब मैं डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने हमे ये गुड न्यूज दी कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरे माता-पिता, सास-ससुर और मेरे पति बहुत खुश हैं। बच्चा होना एक खूबसूरत एहसास है, जो हर महिला के लिए खास है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा परिवार थोड़ा वहमी है, इसलिए शुरुआत में हमने इस खबर को पहले नहीं बताया। मैं उनकी भावनाओं को समझती हूं। मैं और रोहित इस फेज को लेकर बहुत उत्साहित हैं और भगवान से प्राथना करते हैं कि इस साल सब अच्छा हो।'
दीपिका ने साल 2014 में 2 मई को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। बता दें कि दीपिका जल्द एक वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आने वाली हैं, जिसे उनके पति डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में दीपिका एक नए अवतार में नजर आएंगी।

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.