हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने शो में ही शादी कर ली है।
शादी में मोना की मां, विक्रांत की बहन और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट निरहुआ अपनी गर्लफ्रेंड आम्रपाली के साथ पहुंचे। भोजपुरी स्टार रवि किश्न भी रिसेप्शन में पहुंचे।
अब मोना और विक्रांत की शादी के बाद भी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने शो पर शादी करने के लिए निर्माताओं से 50 लाख की रकम ली है।
शो में इससे पहले भी एक शादी हो चुकी है। सारा खान और अली मर्चेंट ने शो में शादी की थी। खबर आई थी की तब दोनों ने शो पर शादी करने के लिए एक बड़ी रकम ली थी। कुछ ही समय में दोनों का तलाक भी हो गया था।

0 comments:
Post a Comment