सनी लियॉन 'रईस' में शाहरुख़ खान के साथ ठुमके लगा चुकी हैं लेकिन वो किसी और स्टार की दीवानी हैं।
जी हाँ सनी लियॉन की यह बात सुनकर मनोज बाजपेयी भी ‘लैला ओ लैला’ करने लग जाएंगे। हम आपको बताते हैं कि, आख़िर सनी लियॉन क्यों मनोज बाजपेयी की दीवानी बन गई हैं। दरअसल, फिल्मफेयर ने मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘अलीगढ़’ के लिए क्रिटिक्स का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। मनोज बाजपेयी की अदाकारी की कायल सनी लियॉन भी हो गई हैं। सनी ने ट्विटर पर मनोज बाजपेयी की दिल खोलकर तारीफ़ की है।
सनी ने ट्वीटर पर मनोज को बधाई दी और लिखा है कि, आपको इस अवॉर्ड के साथ देखकर मैं बेहद ख़ुश हूं।
आप ऐसे लोगों के लिए उम्मीद बन गए हो, जो अपनी बात बेबाक़ी से रखते हैं। अलीगढ़ मुझे पसंद है।

0 comments:
Post a Comment