आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी. लेकिन स्ट्राइक पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार कोई करिश्मा नहीं
कर पाए. और भारत सीरीज के तीसरे आखिरी वनडे में 5 रन से हार गया. इस तरह केदार जाधव (90 रन) की संघर्षपूर्ण पारी बेकार गई. दूसरी तरफ इंग्लैंड को सांत्वना जीत मिल गई.
इससे पहले 9वें विकेट के रूप में केदार जाधव के आउट होते ही सारी आशाओं पर पानी फिर गया था. अश्विन (1 रन ) स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए. इससे पहले जडेजा (10 रन) ने ताबड़तोड़ हाथ दिखाने शुरू किए थे, लेकिन वोक्स ने उन्हें चलता किया. हार्दिक पांड्या जीत के लिए जाधव के साथ क्रीज पर संघर्ष कर रहे थे. लेकिन पांड्या (56 रन) को स्टोक्स ने बोल्ड कर दिया. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी निभी. जाधव 71 रन बना खेल रहे हैं. इससे पहले भारत ने 173 रन के स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी (25 रन) का विकेट खो दिया. जेक बॉल ने टीम इंडिया को पांचवां झटका दिया. विकेट के पीछ मुस्तैद बटलर ने उन्हें लपका. कटक जीत के हीरो युवराज सिंह भी कोलकाता के ईडन में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. 45 रन के निजी स्कोर पर प्लनकेट ने उन्हें आउट कर भारत को चौथा झटका दिया.

0 comments:
Post a Comment