नई दिल्ली। मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप ने एक नया फीचर ऐड जुड़ गया है। इस कैमरा फीचर के साथ आप फोटो खींचकर उस पर कुछ लिख सकते हैं और इमोजी भी ऐड करके सेंड कर सकते हैं।
अभी फिलहाल ये फीचर ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है आईफओन यूजर्स को इसे पाने के लिए कुछ और इंतजार करना होगा। आप अपने मोबाइल में सेव किसी तस्वीर को या वॉट्सऐप कैमरे से ली गई तस्वीर को सेंड करेंगे तो आपको फोटो एडिटिंग ऑप्शन ऑटोमैटिकली दिखने लगेगा। इसके बाद आप उस तस्वीर या विडियो पर अपनी पसंद का इमोजी लगा सकते हैं साथ ही चाहें तो उस पर कोई टेक्स्ट भी लिख सकते हैं।
व्हॉट्सऐप के नए फीचर में सेल्फी लेने के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ फ्लैश को भी जोड़ गया है। इसके साथ ही व्हॉट्सऐप ने विडियो रिकार्डिंग के लिए जूमिंग फीचर भी जोड़ा है, जूम इन और आउट के लिए यूजर्स को केवल अपनी उंगली को ऊपर या नीचे स्लाइड करना होगा।

0 comments:
Post a Comment