a

HEADLINES

सोचे नहीं कर लें ये उपाय, नहीं झड़ेगे बाल

बालों को इंसान के लिए वरदान माना गया है. इंसान का पूरा चेहरा उसके बालों पर निर्भर करता है. आजकल हर इंसान बाल झड़ने की समस्या से परेशान है. इससे परेशान लोग डॉक्टरों, डाइट एक्सपर्ट और दुनिया भर के नुस्खों में पैसा और वक्त बर्बाद करते हैं.


लेकिन उनके किचन में ही कई ऐसी चीजें होती हैं जिसमें इस समस्या का समाधान छिपा होता है. लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है.

एवोकैडो- यह बालों का मजबूत करता है. इसमें विटामिन बी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसको पहले अच्छी तरह से गूंथ और अंडे की जर्दी मिलाकर बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें. इससे आपके बालों को भरपूर पोषण मिलेगा.

प्याज- इसका इस्तेमाल सब्जियों और सलाद में होता है. इसमें खास बात होती है कि यह बालों को झड़ने से रोकता है और उनके छिद्रों को दोबारा खोलता है. फंगल और बैक्टीरिया के इन्फेंक्शन से बाल झड़ने से भी यह बचाव करता है. प्याज के रस को बालों और सिर में लगाना चाहिए. इसके 20 मिनट बाद सर में शैंपू लगाना चाहिए.

केला- बनाना में पोटेशियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह बालों को मजबूत और उनके मुलायम रखने में मदद करता है. केला और शहद के पेस्ट को बालों और सिर में लगाने से बालों को पोषण मिलता है.

नारियल का दूध- नारियल के तेल और दूध बालों के लिए काफी अच्छा होता है. इसके दूध को शहद के साथ मिलाकर बालों के जड़ों में लगाने से झड़ना रुक जाता है. इसको हफ्ते में एक या दो बार जरूर लगाना चाहिए.

जौ का आटा- इसके पेस्ट को सिर में लगाने से रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है और बाल के छिद्रों में पोषण मिलता है. एक चम्मच जई का आटा, एक कप दूध, थोड़े बादाम का तेल को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इसको धीरे-धीरे बालों और सिर में मसाज करें. कुछ दिन ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

About Eticketbuy

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.