NEW DELHI: यमुनानगर पुलिस ने वार्ड नंबर-10 के बंद मकान से एक लड़का-लड़की को पकड़ा।मकान के बाहर ताला लटका हुआ था लेकिन जब महिला पुलिस के साथ मिलकर अन्य पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोल तो अंदर एक लड़का-लड़की मिले। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां से बाद में छोड़ दिया गया। उन पर कोई केस नहीं बनाया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी थी कि वार्ड नंबर-10 के एक मकान में अनैतिक काम हो रहा है। इस सूचना के आधार पर महिला पुलिस व अन्य कर्मियों ने मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान के बाहर वाले गेट पर ताला लटका मिला, जिसके बाद पुलिस सीढ़ी लगाकर दूसरी छत से घर के अंदर दाखिल हुई।
यहां जबरदस्ती दरवाजा खोला गया तो अंदर एक लड़का-लड़की मिले। दोनों को पुलिस साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि वहां कोई अनैतिक काम नहीं हो रहा था। लड़के व लड़की के परिजनों को बुलाने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।



0 comments:
Post a Comment