NEW DELHI: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर महिला बिग बैश टी 20 लीग में एक शानदार और रोमांचक मैच देखने को मिला। रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया, जब मैच तो टाई हुआ ही सुपर ओवर भी टाई हो गया।
सिडनी थंडर की तरफ वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान स्टेफिन टेलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 68 रन बनाए। टेलर ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारत की हरमनप्रीत कौर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए। थंडर को जीतने के लिए आखिर ओवर में आठ रन की जरूरत थी, लेकिन टीम सिर्फ सात रन ही बना पाई।
मैच टाई हो जाने के बाद सुपर ओवर हुआ- सुपर ओवर में थंडर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह गेंद में एक विकेट पर आठ रन बनाए। सिक्सर्स को जीतने के लिए छह गेंदों पर 9 रन की जरूरत थी। सिक्सेस की तरफ से अलीसा हैली और कप्तान एल्लीसे पैरी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरीं। हैली ने पहली गेंद पर चौका लगाते हुए मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह रनआउट हो गईं। तीसरी गेंद पर कप्तान पैरी ने दो रन लिए और इस तरह आखिरी तीन गेंदों में जीतने के लिए तीन रन की जरूरत थी।
चौथी गेंद पर पैरी भी आउट हो गईं। अब आखिरी दो गेंदों पर तीन रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में एंजेला रिक्स रनआउट हो गईं और अब आखिरी गेंद पर जीतने के लिए दो रन की चाहिए थे, लेकिन अश्लेइ गार्डनर सिर्फ एक रन ही बना पाईं। इस तरह सुपर ओवर भी टाई हो गया।
आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो जो भी टीम मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके और छक्के) लगाती है, वह विजेता घोषित की जाती है. इस मैच में सिक्सर्स ने कुल मिलाकर 15 बाउंड्री (11 चौके और 4 छक्के) लगाए थे, जबकि थंडर ने कुल मिलाकर 16 बाउंड्री (13 चौके और 3 छक्के) लगाए थे। फिर क्या था ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से थंडर को विजयी घोषित कर दिया गया।



0 comments:
Post a Comment